नवरात्रि में नौवें दिन किसे देवी की पूजा होती है | Navratri mai 9th day kis devi ki puja hoti hai

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में नौवें दिन मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा होती है | हिन्दु धर्म में मान्यता है कि नवरात्रि के नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Posted on 12-September-2023

Advertisements

नवरात्रि का नौवें दिन: मां सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करे  (Navratri Maa Siddhidatri puja vidhi)

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में नौवें(Nine day) दिन दुर्गाजी की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा की जाती है। नवमी के इस दिन राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है | मां सिद्धिदात्री कमल पर विराजमान होने के कारण इन्हें माता रानी को कमला भी कहा जाता है । सिद्धिदात्री देवी को सिद्धियों को देने वाली देने वाली देवी भी कहा जाता है | माता रानी अष्ट सिद्धि से युक्त हैं | मां सिद्धिदात्री की पूजा सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए भी करते हैं | चार भुजाओं वाली सिद्धिदात्री देवी मां के चार हाथ में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण करती हैं | देवी मां सिद्धिदात्री का वाहन कमल है, मां कमल की सवारी करती है | हिन्दु धर्म के अनुसार मां सिद्धिदात्री  (Maa Siddhidatri)  की पूजा करने से करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं |  

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि (Maa SiddhidatriPuja vidhi)

मां सिद्धिदात्री पूजा की शुरूवात इस प्रकार कर सकते है | सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें स्नान के बाद बैंगनी या गुलाबी वस्त्र धारण करें क्योंकि मां को यह रंग बहुत ही प्यारा है। वस्त्र धारण करने के बाद कलश की पूजा कर माता सिद्धिदात्री को नमन करें।  मां सिद्धिदात्री को कुमकुम, मौली, अक्षत अर्पित करें। इसके बाद हलवा पूड़ी, चने और खीर का भोग लगाएं और फिर जल अर्पित करें।  देवी मां के मंत्रों का जाप करें |  मां सिद्धिदात्री को कमल के फूल अर्पण करें | मां सिद्धिदात्री के सामने घी का दीपक जलाएं | मां सिद्धिदात्री की आरती के बाद फिर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं और कन्याओं को लाल चुनरी चढ़ाएं। कन्याओं को दान-दक्षिणा दें और उन से आशीर्वाद लेकर उन्हें विदा करें | मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

मां सिद्धिदात्री का शुभ रंग (Maa Siddhidatri ka shubh colour) : मां सिद्धिदात्री को बैंगनी या गुलाबी (pink) रंग (Colour) बहुत पसंद है | अतः मां की पूजा करते समय बैंगनी या गुलाबी रंग के कपडे पहने |  

मां सिद्धिदात्री को किस का भोग लगाये (Maa Siddhidatri Bhog):  मां सिद्धिदात्री को हलवा पूड़ी, चने और खीर का भोग लगाये | 

 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

 

#navratri, #Maasiddhidatri, #Navratrimaininedaykisdevikipujahotihai, #Navratrimaasiddhidatripujavidhi